केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन अब उग्र होता दिख रहा है. बिहार समेत देश के कई राज्यों में युवाओं ने केंद्र की इस योजना के खिलाफ अपनी आवाज उठाई. बिहार में कुछ जगहों पर युवाओं ने रेल का परिचालन भी रोका. वहीं गोपालगंज में तो प्रदर्शनकारियों ने रेल गाड़ी को ही आग के हवाले कर दिया.