राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की अटकलों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने NDTV से कहा है कि 'पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे बताया था कि वो अब पार्टी की कमान नई पीढ़ी को सौंपना चाहती है। ये उनका फ़ैसला है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। पार्टी अंतिम फ़ैसला करेगी। मैं चाहता हूं कि प्रियंका गांधी राजनीति में आएं।'