प्रयागराज के गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता पवन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए.