अतीक अहमद के 21 वर्षीय सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद, उसे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. उसे उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रों के पास ही दफनाया गया है. इस जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक के दो बड़े बेटे- उमर, लखनऊ जेल से और अली, झांसी जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे.