राम मंदिर चढ़ावा केस: कहां गई 200 किलो चांदी? सिंधी समाज ने नया वीडियो जारी किया

अयोध्या राम मंदिर के लिए दिए गए दान में कथित अनियमितताओं का मामला गहराता जा रहा है. इस वीडियो में हम सबसे सनसनीखेज आरोप पर बात कर रहे हैं - सिंधी समाज द्वारा दान की गई 200 किलो चांदी का रहस्य! विश्व सिंधी सेवा संगम के अध्यक्ष, डॉ. राजू मनवानी ने आरोप लगाया है कि 2021 में उनके समाज ने लगभग ₹1.5 करोड़ की कीमत की 200 किलो चांदी मंदिर के लिए दान दी थी, लेकिन आज तक उन्हें न तो कोई रसीद मिली और न ही यह पता है कि उस चांदी का क्या हुआ. आज उस चांदी की कीमत ₹6-7 करोड़ आंकी जा रही है. श्रद्धालु सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि उनकी आस्था के साथ दिए गए दान का सही इस्तेमाल हुआ या वह भी किसी घोटाले की भेंट चढ़ गई.

संबंधित वीडियो