वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे. आज के भव्य कार्यक्रम के लिए लंबे वक्त से तैयारियां की जा रही थी. पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल है. रंग बिरंगी लाइटों से काशी जगमगा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही वाराणसी पहुंच चुके हैं.