PM Modi Rajya Sabha Speech: आईना देख लिया तो... राज्यसभा में विपक्ष पर PM मोदी का शायराना हमला

  • 21:07
  • प्रकाशित: फ़रवरी 05, 2026

PM Modi Address in Rajya Sabha: आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे... गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने शायराना अंदाज में विपक्षी दलों पर हमला बोला. पीएम मोदी ने हाल में हुई ट्रेड डीलों का जिक्र करते हुए कहा, पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी, वह कम हुई है. हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल चुका है. पीएम मोदी ने कहा, आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं...एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है..." इस दौरान उन्होंने कहा इस सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. विपक्ष ने मौका गंवा दिया, देश कैसे भरोसा करे. 

संबंधित वीडियो