प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में प्रोग्राम होना था, उससे पहले वेन्यू से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. दोनों को एक रात पहले वेन्यू से पकड़ा गया था. एक के पास से बंदूक मिली है तो दूसरा बॉडीगार्ड था. इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.