Mumbai Bomb Threat: दबोचा गया धमकीबाज! चौका देगा कबूलनामा | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Syed Suhail

  • 5:46
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2025

Mumbai Fake Bomb Threat: मुंबई में गणपति विसर्जन की धूमधाम के बीच एक बड़ी सनसनी मच गई जब व्हाट्सएप पर मुंबई में ब्लास्ट की धमकी देने वाला शख्स नोएडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अश्विन कुमार सुप्रा ने दावा किया था कि 14 आतंकी मुंबई में घुस चुके हैं और 400 किलो RDX से 34 गाड़ियों में फिदायीन हमले की योजना है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई और यूपी पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर, पूरे महाराष्ट्र में गणपति बाप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने खुद विसर्जन में भाग लिया। लालबाग के राजा समेत पूरे मुंबई में विसर्जन की भव्य झलकियाँ दिखीं। पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा लोगों की भीड़ को मैनेज करने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। इस वीडियो में देखिए भक्ति, आस्था और अलर्ट का पूरा हाल। 

संबंधित वीडियो