असम में बाढ़ से बेहाल लोग, ब्रह्मपुत्र ख़तरे के निशान के ऊपर, 90 हज़ार लोग प्रभावित

  • 0:44
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2015
असम के चार ज़िलों में बाढ़ के कारण 90 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं। जोरहट ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। खेती का 18 हज़ार हेक्टेयर इलाका बाढ़ में डूब गया है। असम सरकार ने राहत के लिए 19 राहत शिविर लगाए हैं। ये सभी सोनितपुर ज़िले में हैं। इसमें करीब साढ़े 16 हज़ार लोगों ने शरण ले रखी है। NDRF की टीम प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम कर रही है।

संबंधित वीडियो