बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में विजेन्द्र नाथ तिवारी का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.