छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मियों की आगामी छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. राज्य के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. बिहार में पिछले कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.