पीएम पर राहुल गांधी का हमला, बोले- छात्रों को गुमराह कर रही है सरकार

  • 5:19
  • प्रकाशित: जुलाई 24, 2026

प्रधानमंत्री के वीडियो पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री छात्रों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए. राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर तीन प्रमुख मांगें रखीं. पहली, शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. दूसरी, सरकार छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. और तीसरी, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं.

संबंधित वीडियो