मिजोरम की राजधानी आइजोल से विरोध प्रदर्शन की एक बेहद अनोखी और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. गुरुवार शाम वनापा हॉल (Vanapa Hall) के बाहर सैकड़ों छात्रों ने इकट्ठा होकर देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. लेकिन विरोध का यह तरीका बेहद अलग था. छात्रों ने किसी हंगामे या नारेबाजी की जगह, मशहूर फिल्म '3 Idiots' का गाना 'गिव मी सन शाइन' एक सुर में गाकर अपना विरोध दर्ज कराया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.