ओडिशा के केओंझार जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. महज़ ₹19,300 निकालने के लिए एक गरीब आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया. काग़ज़ी नियमों और सिस्टम की सख्ती के आगे उसकी बेबसी इस कदर उजागर हुई कि कंकाल ही उसका “सबूत” बन गया. बैंक के बाहर यह मंजर देखकर लोग स्तब्ध रह गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मानवीय समाधान का भरोसा दिलाया.