Odisha Bank Shocker | महज 19 हजार के लिए बैंक ने मांगा सबूत तो बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई...

  • 9:36
  • प्रकाशित: अप्रैल 28, 2026

ओडिशा के क्योंझर जिले के पतना ब्लॉक से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा की दो महीने पहले मौत हो गई थी। बहन के बैंक खाते में जमा ₹19,300 निकालने के लिए जीतू कई बार ओडिशा ग्राम्य बैंक (Odisha Grameen Bank) के चक्कर काटता रहा। जीतू का आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी और सबूत के तौर पर 'खाताधारक' को ही साथ लाने की जिद पर अड़े रहे। हताशा में डूबे अनपढ़ भाई ने अपनी बहन की कब्र खोदी और उसका कंकाल बोरी में भरकर बैंक पहुंच गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और सरकार ने बैंक अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

संबंधित वीडियो