ऑनलाइन दोस्‍ती, फिर शादी... लेकिन डेढ़ साल में ही पत्‍नी ने छोड़ा, कर ली दूसरी शादी

  • 3:46
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2026

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी कोर्ट तक पहुंच गई. मामला रतलाम की राजस्व कॉलोनी का है. आकाश जाट और एक महिला की 6 महीने की ऑनलाइन दोस्ती के बाद दिसंबर 2022 में पहले आर्य समाज इंदौर में फिर परिवार की सहमति से शादी हुई. अप्रैल 2023 में आकाश को सांस की नली का कैंसर डिटेक्ट हुआ. आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया और 10 जून 2024 को कानूनी तलाक लिए बिना ही दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली. आकाश ने कोर्ट में मामला दायर किया. कोर्ट ने प्रथम दृष्टया साक्ष्य पर्याप्त मानते हुए महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया. महिला के बार-बार पेश न होने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है. अगली सुनवाई 25 जुलाई को है. कैंसर के इलाज के दौरान अकेले रह रहे आकाश का इलाज आयुष्मान कार्ड से चल रहा है.

संबंधित वीडियो