आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में एनआईए ने केरल के तीन जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में एनआईए ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इन संदिग्धों के पास से एनआईए को कई दस्तावेज मिले हैं. एनआईए हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि तीनों संदिग्धों के रिश्ते आईएस से भी सामने आ रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.