प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. विपक्ष इसी को लेकर नाराज है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर चुके हैं.