Nepal Political Crisis: क्या नेपाल में Sushila Karki आज बन सकती हैं अंतरिम PM? | KP Oli | Gen Z

  • 6:37
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2025

Nepal Protest: नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन होगा। कर्फ़्यू में ढील दिए जाने के बाद काठमांडू में बाजार कुछ समय के लिए खुले, हालांकि सार्वजनिक परिवहन अब भी बंद है। सुप्रीम कोर्ट परिसर, जिसे हाल ही में आगज़नी का सामना करना पड़ा था, रविवार से खुल सकता है – वहां ज़ोरों से सफाई का कार्य चल रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जेल से फरार हुए कुछ कैदी अब खुद-ब-खुद लौटने लगे हैं। भरतपुर जेल (चितवन) से भागे 54 कैदी वापस लौट आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कैदियों को यह एहसास हो रहा है कि सरकार उन्हें किसी भी हाल में गिरफ्तार कर लेगी। हालांकि अब भी करीब 15,000 कैदी फरार हैं, जिनमें कई बेहद खतरनाक अपराधी भी शामिल हैं। यह नेपाल की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।

संबंधित वीडियो