कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है और 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में करीब 1500 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग दहशत में घरों से बाहर भागे और कुछ ने तो जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।