नेपाल बाढ़ के नौ दिन बाद दो लोगों को टनल के भीतर से जिंदा निकाला जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. त्रिशूली–3 ‘ए' हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग के अंदर फंसे दो कर्मचारी जिंदा भी हैं और सुरक्षित भी. संजय साह और कविर महर्जन के कर्मचारी फिलहाल मेडिकल देखरेख में हैं. एक वर्कर ने अपनी आपबीती बताई है. बाढ़ के वक्त सुरंग के भीतर क्या हुआ था और वह अंदर कैसे फंसे, ऑक्सीजन मास्क लगाए शख्स ने उस भयावह मंजर को बयां किया है. वहीं, NDTV ने कबीर के परिजन से बात की है.