भारतीय राजनीति और इतिहास के पन्नों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गई है. अपने बेबाक और फायरब्रांड बयानों के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को लेकर एक बेहद विवादित और बड़ा बयान दिया है, जिससे देश के सियासी गलियारों में एक नया भूचाल आ गया है.