NEET 2026 cancel student reaction: प्रोटेस्ट के लिए आया था स्टूडेंट, NEET Exam रद्द होने के बाद चौंका

NEET 2026 cancel student reaction: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों का गुस्सा और निराशा साफ देखने को मिल रही है. अभ्यर्थियों का कहना है कि सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से समस्या खत्म नहीं होती. महीनों की मेहनत और तनाव के बाद जब छात्र परीक्षा देते हैं, तो फिर पेपर लीक की खबर उनके भरोसे को तोड़ देती है.
कुछ छात्रों ने बताया कि एग्जाम के बाद उन्हें पता चला कि कई सवाल पहले से ही कुछ लोगों के पास थे. इससे मेहनत करने वाले छात्रों का नुकसान होता है, जबकि लीक पेपर पाने वालों को फायदा मिलता है. कई अभ्यर्थी पिछले 3-4 साल से तैयारी कर रहे हैं और बार-बार ऐसी घटनाओं से उनका भविष्य अधर में लटक जाता है. छात्रों का आरोप है कि बार-बार पेपर लीक होना सिस्टम की बड़ी विफलता है. उनका कहना है कि सिर्फ जांच या परीक्षा रद्द करना काफी नहीं, बल्कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से कराना चाहिए. अब सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन छात्रों के मन में बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा देने का मौका मिलेगा या नहीं.