NDTV Yuva 2026 के मुंबई चैप्टर में आयोजित ‘उड़ान नए भारत की’ सत्र में युवा उद्यमी अंकिता सिन्हा और दीपक रेड्डी ने अपनी उद्यमिता की यात्रा और उन विचारों के बारे में बताया, जिन्होंने उन्हें पारंपरिक करियर के रास्ते से अलग राह चुनने के लिए प्रेरित किया। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वास्तविक समस्याओं को पहचानकर तकनीक और नए विचारों के जरिए उनके समाधान कैसे तैयार किए जा सकते हैं। 3डी प्रिंटिंग से घर बनाने और निर्माण को तेज व अधिक प्रभावी बनाने से लेकर बंजर और पथरीली जमीन को खेती योग्य बनाने तक, दोनों उद्यमियों ने अपने काम और अनुभव साझा किए।