गुजरात में नवरात्र का उत्सव केवल गरबा और डांडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां वीरता और परंपरा का अद्भुत संगम भी देखने को मिलता है. सोमवार रात राजकोट और जामनगर में राजपूत महिलाओं ने पारंपरिक तलवार रास किया. हाथों में चमचमाती तलवारें, पारंपरिक वेशभूषा और चेहरे पर आत्मविश्वास के साथ महिलाएं मैदान में उतरी.