कोरोना संकट एक ऐसा संकट है जो अभूतपूर्व है और जिसने एक बड़ी चुनौती दुनिया के सामने पेश की हुई है. इसकी वजह से स्वास्थ्य की चुनौतियों के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियां भी पैदा हुई हैं. मगर अगर इसे दूसरी तरह से देखें तो इसमें संकट के बीच प्रकृति ने खुद को एक नए रूप में संवारा है, सजाया है. इससे हमें सीख मिलती है कि यदि प्रकृति के नियमों के छेड़-छाड़ बंद न की गई तो वह किस तरह अपने आप को रिकवर करती है.