प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी रैली में एक बार फिर अखिलेश सरकार और बहुजन समाज पार्टी को निशाना बनाया. उन्होंने काह यहां कोई भी बाहुबली जेल जाता है, तो मुस्कुराता हुआ जाता है, क्योंकि अपराधियों को जेल में सारा सुख, वैभव और जेल से अपना गिरोह चलाने के बावजूद उन्हें सुरक्षा मिल जाती है. अगली 11 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद हम सच्चे अर्थ में जेल को जेल बनाकर रखेंगे.