अगर आप भी पेट्रोल डीज़ल के हर रोज़ चढ़ते दामों से परेशान हैं तो ये जानना ज़रूरी है कि सरकार की टैक्स में कटौती से परहेज़ करने की नीति के पीछे दी जा रही दलील में कितना दम है. ऐसे में ये जानना ज़रूरी है कि सरकार की पेट्रोल डीज़ल से कितनी कमाई होती है. एक मोटा अनुमान है लगभग ढाई लाख करोड सालाना़ सरकारी झोली इसलिए तेज़ी से भर रही है क्योंकि जो कीमत आप चुकाते हैं उसका 40 से 50 फीसदी सरकार की झोली में टैक्स के तौर पर जाता है.