मुंबई वालों ने ली राहत की सांस, बारिश थमी और धूप खिली

  • 2:50
  • प्रकाशित: सितम्बर 05, 2019
मुंबई में बुधवार को हुई भारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था. सड़क और रेल पटरियों पर पानी जमा होने से जो जहां था वहीं फंस गया था. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी थी. सरकार ने एहतियातन स्कूल और जूनियर कॉलेजों को छुट्टी भी दे दी थी लेकिन जब सुबह हुई तो धूप खिली देख सब ने राहत की सांस ली.

संबंधित वीडियो