केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान कर्नाटक चुनाव को लेकर कहा कि कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है. सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रुझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की अपेक्षा बहुत बढ़ा है. उन्होंने कहा कि वहां पर डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए काफी उत्साह दिखाई पड़ता है. उन्होंने कहा कि मोदीजी की लोकप्रियता अपार है, वो सीधे वोट में कनवर्ट होगी. साथ ही उन्होंंने दावा किया कि बीजेपी वहां पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.