NDTV Khabar

मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा हटी, Z+ सुरक्षा मिलती रहेगी

 Share

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की सुरक्षा वापस ले ली है. गृह मंत्रालय ने अब उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल का सुरक्षा कवर देने का फैसला किया है. सूत्रों का कहना है कि मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला रिव्यू में किया गया. यह सुरक्षा देश के बड़े नेताओं को दी गई है, इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी शामिल हैं. अब पूरे देश में इन्हीं चार लोगों के पास एसपीजी सुरक्षा कवर बच जाएगा.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com