मायावती ने आगरा से बीएसपी का चुनाव कैंपेन लॉन्च करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि इस देश में न दलित सुरक्षित हैं, न मुसलमान. गोरक्षा से लव जिहाद तक के मुद्दे उन पर जुल्म करने के लिए ही गढ़े गए हैं. समाजवादी पार्टी पर भी मायावती बोलीं, लेकिन उतना तीखा नहीं. सियासत के जानकार कहते हैं कि मायावती सीधे बीजेपी से लड़ते हुए दिखना चाहती हैं, ताकि मुस्लिम वोट उनके साथ आ जाए.