मणिपुर में हिंसा के बाद हालात अब सामान्य हो रहे हैं. कर्फ्यू में कुछ देर की ढील अब दी जा रही है. इस कारण लोग अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं. हिंसा के प्रभावित चुराचांदपुर समेत कुछ और जिलों में भी कर्फ्यू में ढील दी गई है, इसके चलते सड़कों पर आवाजाही दिखाई दी है. लोग खरीददारी के लिए बाहर भी निकले हैं.