ममता बनर्जी ने तमाम राजनीतिक और क्षेत्रीय दलों को चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार के रवैये पर सख़्त सवाल उठाए हैं. ममता ने कहा है कि केंद्र सरकार गैरबीजेपी शासित राज्यों के अधिकार लगातार कम कर रही है, उनके लिए मुश्किल पैदा कर रही है. 28 मार्च की इस चिट्ठी में ममता बनर्जी ने लिखा है- लोकतंत्र पर बीजेपी के हमलों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद साझा संघर्ष करने का वक्त आ गया है. ममता का यह लेटर ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) चल रहे हैं.