पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के संविधान और इसके लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने तथा राष्ट्र को संकट से बचाने की अपील की. राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत समारोह में यहां बनर्जी ने उनकी सराहना ‘गोल्डन लेडी' के रूप में की और कहा कि देश में विभिन्न समुदायों, जातियों तथा पंथों के लोगों की युगों से सद्भाव के साथ रहने की एक गौरवशाली विरासत रही है.
Advertisement