महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'अब धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों को खोला जा रहा है, वह चाहें मॉल हों, इंडस्ट्री हों. गणेश उत्सव, ईद व अन्य त्योहारों को सादगी से मनाने के लिए सभी धर्म के लोगों का धन्यवाद. कोरोना काल में आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद. कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. हमें सावधान रहना होगा.'