Lok Sabha Election 2024 Result: Odisha में BJD का दौर क्या अब ख़त्म माना जाए? | Naveen Patnaik

 

Lok Sabha Election 2024 Result: ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडियन पॉलिटिक्स के नाम से मशहूर बीजू पटनायक के बेटे नवीन पटनायक ने उनके निधन के बाद जिस तरह से ओडिशा की राजनीति में प्रवेश किया और ओडिशा की राजनीतिक के प्रतीक बन गए वो अपने आप में एक मिसाल है... 1997 में वो ओडिशा की राजनीति में उतरे और उसके बाद राज्य की राजनीति उनके इर्द गिर्द घूमती रही... पहले वो केंद्र की वाजपेयी सरकार में वो तीन साल तक मंत्री रहे और इसके बाद सन 2000 में ओडिशा के मुख्यमंत्री बने... तब से वो सत्ता में अंगद की पांव की तरह जमे रहे लेकिन इस बार ओडिशा में बीजेपी की आंधी ने उनकी पार्टी का लोकसभा पूरी तरह सफ़ाया कर दिया..

संबंधित वीडियो