Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज गई है. भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में चुनावी तारीखों का ऐलान किया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की है. इस बार चुनाव 7 चरणों में होगी. अलग-अलग चरणों में अलग-अलग राज्यों में मतदान होगा. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आचार संहिता की घोषणा हो गई. यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल.