जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों की 20 सीटों और झारखंड के छह जिलों की 16 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। झारखंड में 16 सीटों के लिए कुल 208 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में 20 सीटों पर कुल 213 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें ताराचंद सहित कई मजबूत उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।