बिहार में विधानसभा उपचुनाव के लिए सालों बाद साथ आए नीतीश और लालू ने आज छपरा में चुनावी सभा की। छपरा में लोगों को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि नीतीश कुमार उनके छोटे भाई जैसे हैं। उधर नीतीश कुमार ने कहा कि वह और लालू यादव हमेशा से भाई थे। बस कुछ खटपट हुई थी जिसकी वजह से वे अलग हो गए थे, लेकिन अब सब कुछ ठीक है।