उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखमीपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है और लिखा है कि सरकार घटना के कारणों की तह में जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.