लखीमपुर जाने से रोकने की कोशिश, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई नेता हिरासत में
प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2021 11:20 AM IST | अवधि: 6:35
Share
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की घटना की गूंज कई जगहों पर दिखाई दे रही है. लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है. प्रियंका गांधी और सतीश चंद्र मिश्रा को हिरासत में लिया गया है. वहीं अखिलेश यादव को घर से निकलने के बाद आगे नहीं बढ़ने दिया गया. बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया.