खरगे का टारगेट, कौन किसका 'एजेंट'? सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की जंग अब देश की राजनीति में टकराव का एक नया अध्याय बन चुकी है. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पहले नामांकन रद्द हुआ और अब सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज होने के बाद सियासी घमासान पूरी तरह से गर्मा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधे मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र और कांग्रेस को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग का सहारा लिया जा रहा है. एनडीटीवी के शो 'तीन का तर्कश' में एंकर मीनाक्षी कंडवाल के साथ इस गंभीर विषय पर तीखी बहस हुई. डिबेट में बीजेपी के धनंजय गिरी, कांग्रेस के अब्बास हफीज, समाजवादी पार्टी के डॉ. एम खान और वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर शामिल हुए. कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कैसे उनके विधायकों के चार्टर्ड प्लेन को रनवे पर तीन घंटे तक रोके रखा गया और जैसे ही मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त हुआ, तुरंत एटीसी (ATC) से उड़ान की क्लियरेंस मिल गई. वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ही गलतियों, छुपाए गए तथ्यों और अंदरूनी गुटबाजी के चलते चुनाव हारी है. देखिए इस बेहद गरमागरम और दिलचस्प डिबेट का पूरा वीडियो.

संबंधित वीडियो