दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोके जाने, लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने संसद भवन परिसर से सरकार पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया (INDIA) गठबंधन के अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की सख्त निंदा की।