देशद्रोह के आरोपी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्या ने मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में कन्हैया कुमार, खालिद और भट्टाचार्य के अलावा अन्य आरोपी छात्र हैं रामा नागा, आशुतोष कुमार और अनंत प्रकाश। दिल्ली पुलिस ने गत 20 फरवरी को खालिद, भट्टाचार्य, नागा, आशुतोष और प्रकाश के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।