JNU प्रोफेसर की पत्नी को नकाबपोश बदमाशों ने दौड़ाया, घर जलाने की धमकी दी

  • 3:10
  • प्रकाशित: जनवरी 05, 2020
रविवार शाम जेएनयू कैंपस पर हुए हमले के बाद जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विक्रमादित्य ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि जिस वक्त यह हमला हुआ मैं घर पर था और मेरी पत्नी बाजार में कुछ खरीददारी करने गईं थीं. बाजार में उनको कुछ बदमाशों ने दौड़ाया और उनके पीछे-पीछे हमारे घर तक आ गए. विक्रमादित्य ने बताया कि कुछ बदमाशों ने हमारा दरवाजा पीटा और यह धमकी देकर गए हैं कि आज रात में तुम्हारे घर को आग लगा दी है. उन्होंने कहा कि हमारे पास फोन आ रहे हैं कि आप घर खाली कर दें, मदद के लिए पुलिस नहीं आएगी. विक्रमादित्य के अनुसार, उन्होंने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है और अब तक उनके पास कोई मदद नहीं पहुंची है.

संबंधित वीडियो