JNU पूर्व प्रोफेसर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोईजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप

  • 6:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026

बीजेपी के महिला मोर्चा के प्रदर्शन की खबर है. जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने आंदोलन छेड़ दिया है. पिछले हफ्ते भी आंदोलन किया था और आज फिर बीजेपी नारी शक्ति हुंकार मार्च का ऐलान किया गया है. आज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता करेंगी और देशभर में कांग्रेस मुख्यालयों का घेराव होगा. कांग्रेस सांसद बिमोल पर छात्रों के यौन उत्पीड़न का मामला है. बीजेपी महिला सांसदों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन किया. आरोप है कि जेएनयू की 11 पीड़ित छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. JNU की इंटरनल कमिटी की रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए हैं. 9 अक्टूबर को JNU ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया, FIR भी हुई है.