जापान PM ताकाइची को राष्ट्रपति भवन में मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर, दिल्ली दौरे में होंगे कई अहम समझौते

  • 14:14
  • प्रकाशित: जुलाई 02, 2026

जापान की पीएम साने ताकाइची का पहली भारत यात्रा पर राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत हुआ. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जापानी पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. जापानी पीएम ने भारत दौरे पर अपने एक्स अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे शामिल होंगे. हमारा मकसद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए जापान और भारत के बीच स्ट्रैटेजिक सहयोग को और गहरा करना, एक-दूसरे के पूरक सहयोग को बढ़ावा देना और जापान-भारत 'स्पेशल स्ट्रेटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप' को और मजबूत करना होगा.

संबंधित वीडियो