Janakpuri Biker Death: कब तक लोगों की जान लेंगे गड्ढे? | Delhi News | NDTV India | Noida | Top News

  • 18:42
  • प्रकाशित: फ़रवरी 07, 2026

Delhi Bike Accident News: यह वीडियो देश की राजधानी दिल्ली और हाई-टेक सिटी नोएडा की सड़कों पर पसरे उस खतरनाक सच को उजागर करता है, जहां भ्रष्टाचार और लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। नोएडा में 16 जनवरी की रात युवराज की मौत हो या जनकपुरी का खौफनाक हादसा—इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि कागजों में विकास जरूर हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत में सड़कें मौत का जाल बन चुकी हैं। बिना बैरिकेडिंग, बिना चेतावनी बोर्ड और बिना जवाबदेही के खुले पड़े गड्ढे हर गुजरते नागरिक के लिए खतरा हैं। सवाल यह है कि गलती सिस्टम की होने के बावजूद सजा जनता को क्यों मिलती है? क्या टैक्स देने का मतलब टूटी और धंसी सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डालना है? हर हादसे के बाद बनने वाली जांच कमेटियां क्या सिर्फ औपचारिकता हैं, या कभी किसी बड़े जिम्मेदार पर कार्रवाई भी होगी? यह वीडियो सिस्टम से जवाब और सड़क पर सुरक्षा की मांग करता है। 

संबंधित वीडियो